गाज़ियाबाद, दिसम्बर 18 -- गाजियाबाद। मसूरी में बीते आठ दिसंबर की रात दुकान का शटर उखाड़कर सवा चार लाख रुपये चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हलांकि, उनसे सिर्फ 14 हजार रुपये ही बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है कि तीसरा आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। बीते नौ दिसंबर को शुऐब ने मसूरी थाने में केस दर्ज कराया था कि मसूरी में बिलाल मस्जिद के पास मदरसा मकतब के सामने वह एमएस किराना स्टोर के नाम से राशन की थोक की दुकान चलाते हैं। आठ दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने शटर उखाड़कर गल्ले में रखे 4.20 लाख रुपये चोरी कर लिए। एसीपी मसूरी लिपि नगायच का कहना है कि केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई थी। घटना का खुलासा करते हुए गुरुवार को दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों की पहचान कस्बा किठौर जिला मेरठ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.