आगरा, मार्च 11 -- शहर के बारहद्वारी इलाके में शूज स्टोर पर चोरी करते हुए एक महिला पकड़ ली गई। दुकान संचालक ने महिला को कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है और तहरीर भी दी है। पीड़ित ने पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। मोहल्ला नवाब गली मनिहारान चौक निवासी जावेद पुत्र नईमुद्दीन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया है कि उनकी बारहद्वारी के निकट मुख्य बाजार में जूता चप्पल की दुकान है। दुकान पर गत मंगलवार की दोपहर एक महिला पहुंची। उसने दुकान चप्पल व अन्य सामान चोरी कर लिया। जब दुकानदार ने यह पूरी घटना सीसीटीवी में देखी तो महिला को पकड़ लिया और पुलिस को भी सूचना दे दी। उसने पुलिस को कैमरे से सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व तहरीर के आधार पर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.