मिर्जापुर, मार्च 10 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला चौराहा स्थित एक शराब की दुकान का ताला तोड़कर रविवार रात चोरी हो गई। उधर, रात लगभग एक बजे गश्त पर निकले थानेदार ने दुकान का ताला देखा तो सेल्समैन को चोरी की सूचना दी। पीड़ित के अनुसार दुकान से तीन लाख की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संतनगर के पटेहरा कला लल्लू चौराहा के पीछे देसी शराब की दुकान है। प्रतिदिन की तरह सेल्समैन अभिषेक जायसवाल रात दुकान बंद कर चौराहा स्थित लल्लू लॉज अपने कमरे में चला गया। इसी बीच चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। अभिषेक जायसवाल ने बताया कि रात लगभग एक बजे संतनगर थानाध्यक्ष का फोन आया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। यह सुनते ही होश उड़ गए। आनन-फानन में दुकान पर पहुंचा। दुकान से 65 पेटी शराब, तीन हजार नगदी, सीसी...