बरेली, अप्रैल 19 -- फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता।गांव में युवक ने दुकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर पति को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।गांव की महिला ने बताया कि शुक्रवार वह घर में अपनी दुकान पर बैठी थी। अचानक गांव का अमर सिंह छेड़छाड़ करने लगा। मजदूरी करके लौटे पति को पूरी बात बताई। पति ने जब युवक और उसके परिजनों से शिकायत की तो पति से मारपीट कर घायल कर दिया। शुक्रवार देर शाम पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पति को मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। ्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.