सिमडेगा, अप्रैल 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पूरनापानी के पास एक अनियंत्रित ट्रक एक दुकान में घुस गई। घटना में लोग बाल बाल बच गए। घटना सोमवार की है। बताया गया कि श्रवण कुमार यादव नामक चालक छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रक लेकर रांची जा रहा था। इसी क्रम में पुरनापानी के पास ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया। इसी क्रम में खड़ी ट्रक का हैंड ब्रेक फेल गया और ट्रक अनियंत्रित होकर लुढ़कती हुई पास के एक दुकान में घुस गई। घटना के वक्त दुकान बंद था। जिसकर लोग बाल बाल बच गए। दुकान खुली रहने से बड़ा हादसा हो जाता। घटना में दुकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...