उरई, अप्रैल 20 -- जालौन,संवाददाता। लौना रोड पर सीओ ऑफिस के सामने बेकाबू ट्रैक्टर कनफेक्शनरी दुकान में जा घुस। जिसमें दुकानदार समेत सेल्समैन घायल हो गया। दुकानदार को उच्च संस्थान रेफर किया गया। नगर में लौना रोड पर सोमवार को बेकाबू ट्रैक्टर लौना रोड स्थित सीओ कार्यालय के सामने मुरारी गुप्ता की कनफेक्शनरी की दुकान में जा घुसा। हादसे में समय दुकानदार मुरारी गुप्ता दुकान में थे और सेल्समैन सचिन गुप्ता दुकान पर सामान दे रहे थे। ट्रैक्टर की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। हादसे में दुकान की टिन शेड समेत सामान और सेल्समैन की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रैक्टर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे दुकान में घुस गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां ड...