दुकान में घुसा ट्रैक्टर, बाल बाल बचा दुकानदार
बिजनौर, जून 14 -- मंडावली में एक टैक्टर ट्राला अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही दुकान स्वामी की जान बाल बाल बच गई। मौके पर पहुचकर पुलिस ने ट्रैक्टर को दुकान में से बाहर निकलवाया। मंडावली के बाजार में नजीबाबाद की ओर जा रहा एक ट्रैक्टर ट्राला अचानक सामने से आ रहे वाहन से बचाते हुए अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। गनीमत रही दुकान मालिक की जान बाल बाल बच गई। मंडावली निवासी नसीम एक परचून और फोटोग्राफी की दुकान चलाता है अचानक खाली गन्ने का एक ट्रैक्टर ट्राला अनियंत्रित होकर उसकी दुकान की ओर बढ़ा। नसीम ने खतरा देखते हुए दुकान से बाहर कूद कर अपनी जान बचाई। ट्रैक्टर ट्राला दुकान को तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। सूचना पर पहुंची मंडावली पुलिस ने अन्य नुकसान से बचाते हुए ट्रैक्टर ट्राली को बाहर निकलवाया। गनीमत रही कि एक बड़ी जनहानि होने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.