फतेहपुर, फरवरी 28 -- फतेहपुर। धाता थाना के नगरुवा मोड़ पर पान गुटखा की दुकान चलाने वाले राजेन्द्र सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर कुलदीप कुमार, रवी निवासी हरदवां तथा किशन निवासी पश्चिम शरीरा उसकी दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। हमले में राजेंद्र का सिर फट गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। फोन हैक कर खाते से 18 हजार उड़ाए फतेहपुर। सदर कोतवाली के मसवानी खजरी नीम निवासी विभू विधिनेश सिंह ने बताया कि 24 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे उनका मोबाइल फोन हैक हो गया, जिसके बाद खाते से 18 हजार चार सौ रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज किया है। दहेज की मांग पर विवाहिता से मारपीट फतेहपुर। ललौली कस्बे के मोहल्ला सातआना की नीतू पत्नी नरेंद्र कुमार उर्फ नंदी साहू ने पति समेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.