रुद्रपुर, मई 20 -- सितारगंज, संवाददाता। तिरंगा चौराहे स्थित एक कन्फेक्शनरी दुकान में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव पंडरी निवासी मोहम्मद सलीम ने बताया कि उसके भाई वसीम अहमद की अमरिया चौराहे पर रिक्शा स्टैंड के पास कन्फेक्शनरी की दुकान है। आरोप है कि 17 मई की रात दीपू पुत्र सरवन निवासी वार्ड नंबर 13, अनीशा निवासी नर्स वाली गली, काशान निवासी वार्ड नंबर 12 और अंकित समेत चार लोग दुकान में घुस आए। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर हमला, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का आरोप आरोपियों ने दुकान में रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर वसीम पर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिय...