पीलीभीत, अप्रैल 4 -- पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ललौरीखेड़ा निवासी जयदेव पुत्र इंद्रजीत की थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के चूने वाली गली में मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार दोपहर दो युवक उनकी दुकान पर काम करवाने पहुंचे थे। उनसे कुछ विवाद हुआ।उसके बाद दोनो युवकों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में जयदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकानदार के द्वारा हमले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.