मेरठ, मार्च 27 -- थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दुकान में घुसकर तीन लोगों ने अपने साथियों के साथ डॉक्टरी करने वाले युवक पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित बाल-बाल बचा। शोर शराबा होने पर आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कल्याण सिंह मोहल्ला निवासी मौ. आकिल के अनुसार वह गुरुवार रात अपनी दुकान में मरीजों को देख रहा था। करीब साढ़े दस बजे तीन व्यक्ति अपने दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।आरोप है कि हमलावरों ने चाकू से गले पर वार करने की कोशिश की। अचानक हुए इस हमले से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को बचाया। घटना के ...