सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- सीतामढ़ी। शहर के रिंग बांध रोड स्थित मथुरा स्कूल के समीप दिनदहाड़े एक दुकान में घुसकर बदमाश ने युवक को चाकू से हमला कर दिया। सरेआम हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश एक युवक पर चाकू से हमला कर रहा था। इसी दौरान जब उसका भाई बचाने के लिए आगे आया तो हमलावर ने उस पर भी वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गया। घायल की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के नरहा गांव निवासी कैलाश साह के पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.