मुजफ्फरपुर, जून 14 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के पीयर चौक के समीप मोबाइल दुकान से रविवार सुबह मोबाइल की चोरी कर ली गई। दुकानदार प्रिंस चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे दुकान को खोलकर सफाई कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक आया और 25 हजार रुपए का मोबाइल लेकर चंपत हो गया। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। थानेदार कुंदन कुमार ने बताया कि युवक का पता लगाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- दुकान में घुसकर मोबाइल लेकर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...