दुकान में घुसकर मालिक पर तानी पिस्टल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
लखनऊ, जून 25 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्टेशन रोड स्थित श्रीराम टावर में बुधवार की देर रात एक दबंग युवक ने मोबाइल की दुकान में घुसकर दुकानदार पर पिस्टल तान दी और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने दुकानदार पर पिस्टल से उसके सीने पर वार कर दिया।रात पौने दस बजे हुई इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे इलाके में भय का माहौल बन गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, श्रीराम टावर में संचालित लखनऊ मोबाइल मार्ट में आरोपी युवक मोबाइल फोन खरीदने के इरादे से पहुंचा था। दुकानदार से किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई, जिसके बाद युवक ने जेब से पिस्टल निकाल ली और दुकानदार को जान से मारने की खुली धमकी दे डाली। दुकानदार द्वारा विरोध जताने पर आरोपी ने पिस्टल से उसके सीने पर वार किया, जिससे दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.