दुकान में घुसकर मारपीट व पांच हजार लूटने का आरोप
बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती। रुधौली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुकान में घुसकर मारपीट व पैसा लूटने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि बीते चार मार्च को आरोपित उनकी दुकान में जबरन घुस गए। यहां मारपीट करने के साथ ही गल्ले में रखा पैसा लूट लिया और दुकान में तोड़फोड़ भी की। थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। रुधौली थानाक्षेत्र के भितेहरा निवासी दुर्गेश यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते चार मार्च होली के दिन में करीब ढाई बजे विपक्षी राहुल उनकी दुकान पर आया और उन्हें अपशब्द कहने लगा। ऐसा करने से उन्होंने मना किया तो वह भड़क गया। इसके बाद पांच अन्य लोगों को साथ लेकर उनकी दुकान पर लाठी-डंडा लेकर आया और जान से मारने के उद्देश्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.