गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के ग्राम चौरी (सतहवां पूर्वी) में एक दुकान में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ करने और गल्ले में रखे 50 हजार लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो सगे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित जीतराम ने बताया कि चार मार्च की दोपहर उसकी पत्नी और भाई की पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। सभी लोग अपने-अपने काम में लग गए। इसी दौरान गांव के धनेश प्रताप पुत्र बेनी उसकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर धनेश प्रताप ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बीच उसका भाई गनेश भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर दुकान में तोड़फोड़ की। गल्ले में रखे 50 हजार रुपये निकाल लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में रखा झाड़ू का डंडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.