बस्ती, जून 29 -- बस्ती। कलवारी पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के मुस्तफाबाद निवासी राजकुमार ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उन्हें रंजिश अपशब्द कहते हुए धमकाया। उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो दुकान के अंदर घुसकर मारापीटा। दुकान में रखा सारा सामान इधर-उधर फेंक दिया और तोड़फोड़ की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी थानाक्षेत्र के जोगवापुर निवासी झिन्नू, कम्हरिया निवासी गम्मज और दो अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...