बस्ती, मई 5 -- कुदरहा। लालगंज थानाक्षेत्र के कुदरहा चौराहे पर सोमवार सुबह एक दुकान में मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को पाबंद किया है। परेवा निवासी सुरेंद्र गुप्ता ने पुलिस को दिए शिकायती-पत्र में बताया कि कुदरहा चौराहे पर उनकी कपड़े की दुकान है। सोमवार सुबह वह दुकान की छत पर खड़े होकर ब्रश कर रहे थे। इसी दौरान थूक पड़ोस की दुकान की ओर चला गया, जिससे विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी नंदलाल चौधरी ने पहले गाली-गलौज की और बाद में अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में आकाश, पंकज, दिवाकर चौधरी, सन्नी देवल समेत अन्य लोग लोहे की रॉड, डंडा और हथौड़ी लेकर दुकान में घुस आए। यह भी पढ़ें- घर बुलाकर दो लोगों से मारपीट उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें राहुल, अमन, गोरेन और स्वयं सु...