दुकान में घुसकर मारपीट करने गए युवकों को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 16 -- कुंडा, संवाददाता। आपसी विवाद को लेकर दुकान में घुसकर मारपीट करने वाले युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस पहुंची तो लोगों को समझाने के बावजूद दूसरे पक्ष ने उग्र रूप धारण किया तो पुलिस ने उनको हिरासत में लिया। थाने लाकर शांति भंग की धारा में पाबंद कर चालान कर दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के पुरनेमऊ गांव निवासी बुधराम पटेल के बेटे अवधराज की पुरनेमऊ चौराहे पर कपड़े की दुकान है। शुक्रवार देर शाम कुछ लोग पहुंचे और खरीदने बेचने को लेकर दुकान में घुसकर विवाद और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर चौराहे के लोग दौड़े तो युवकों को पकड़ लिया। प्रधान कमलेश पटेल ने यूपी 112 को फोन किया दरोगा विवेक पांडेय, राम प्रताप पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दोनों पक्ष को समझाया तो अवधराज का पक्ष तो मान गया लेकिन दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.