दुकान में घुसकर मारपीट और लूट का आरोप
प्रयागराज, मई 24 -- राजापुर स्थित शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स की संचालिका पल्लवी वर्मा ने मकान मालिक और उनके परिजनों पर दुकान में घुसकर मारपीट, अभद्रता और लूटपाट का मुकदमा सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराया है। राजापुर के गंगानगर निवासी पल्लवी की तहरीर के अनुसार, वह म्योर रोड पर शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से आभूषण की दुकान चलाती हैं। आरोप है कि मकान मालिक अरुणेश बहादुर और उनके परिजनों ने जबरन दुकान बंद करा दी थी, जिसके बाद वह कोर्ट गईं। कोर्ट के आदेश पर वह 13 मई को दुकान खोलने पहुंचीं तो अरुणेश बहादुर, श्रीश कुमार और 15 से 20 महिलाएं दुकान में घुस गईं और गहने व सामान लूटने लगीं। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव पर उनके पति सुरेंद्र कुमार वर्मा और अधिवक्ता कंदर्प नारायण मिश्र के साथ भी मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.