मधुबनी, फरवरी 27 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बासुकी चौक स्थित एक मिठाई की दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ कुछ दवंगों ने मारपीट की। इस मामले में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। उसे सीएचसी मधवापुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत आठ लोगों को नामजद किया। इस मामले में तत्काल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। घटना शुक्रवार के दिन करीब 12 बजे की है। घटना की वजह आपसी विवाद बतायी गयी है। जख्मी व्यक्ति का नाम मुकेश साह है। मारपीट के दौरान गले से सोने का चेन, चांदी का हनुमानी, व दुकान के गल्ले से 16 हजार रुपये जबरन लेने का जिक्र पीड़ित दुकानदार राजकुमार साह ने पुलिस को दिये गये शिकायतपत्र में किया है। जिन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है उनमें ब्रह्मपुरी की लीला देवी, राजन साह, मदन साह, मधवापुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.