गोरखपुर, अप्रैल 3 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोलघर क्षेत्र स्थित दुकान संचालक ने कुछ लोगों के खिलाफ जबरन दुकान में घुस कर बैरियर उठाने और फर्जी रसीद के माध्यम से वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को सौंप कार्रवाई की मांग की है।गणेश चौक स्थित एस्पायर एएम सोल्यूशन के संचालक नितिन कुमार जायसवाल के अनुसार, उनकी दुकान के सामने अक्सर बाहरी लोग अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। इसी समस्या के समाधान के लिए उन्होंने दुकान के बाहर अस्थायी बैरियर लगाया था। बुधवार शाम करीब 4 बजे कुछ लोग दुकान पर पहुंचे और बैरियर को हटाने लगे। उस समय व्यापारी मौजूद नहीं थे। उनके स्टॉफ ने बैरियर को अंदर रख दिया, लेकिन आरोपित दुकान के अंदर घुस कर उसे उठा ले गए। पीड़ित का कहना है कि उनके पड़ोसी दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.