दुकान में घुसकर बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला
मुजफ्फरपुर, मई 13 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना के पकड़ी इस्माइल में दुकान में घुसकर बुजुर्ग मीना देवी (65) पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। उन्हें गंभीर हाल में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मूल रूप से शहर के सिकंदरपुर कुंडल की रहने वाली है और पकड़ी इस्माइल में मछली की दुकान चलाती है। पीड़िता ने सदर थाने में एफआईआर कराई है।पीड़िता ने बताया है कि दस मई की रात उसकी दुकान से तीन ट्रे मछली चोरी कर ली गई थी। उस दिन से वह दुकान पर अकेली सोने लगी। 12 मई की रात करीब दस बजे सोने जा रही थी, तभी एक व्यक्ति चाकू से रस्सी काटकर दुकान में घुस गया। यह भी पढ़ें- नारियल का पैसा मांगने पर दाब से काट दी दुकानदार की उंगली शोर मचाने पर चाकू से हमला कर भागा। स्थानीय लोगों की मदद से उसकी पहचान डुमरी रोड के राहुल कुमार के रूप में हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.