बहराइच, अप्रैल 2 -- बहराइच, संवाददाता। शहर के छावनी-गल्ला मंडी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक किराना दुकान में घुस नगदी पार कर रहे चोर को कारोबारी ने धर दबोचा । शोर पर आसपास के तमाम नागरिक आ गए। आए दिन चोरियों की वारदातों से नाराज नागरिकों ने पकड़े गए चोर की धुनाई कर दी। कारोबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले कर थाने ले गई है। पीड़ित कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है। एक वर्ष पूर्व इसी दुकान के बाहर खड़े ई रिक्शा की बैट्री चोरी करते चोर धरा गया था। दरगाह थाने के छावनी गल्लामंडी मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग से सटी ओवरब्रिज के नीचे रूप नारायण उर्फ कमल सिंह पुत्र राम नारायण की किराना दुकान है। वह रात में दुकान में ही रहते है। जबकि उनका परिवार कुछ दूरी पर हमजापुरा स्थित आवास पर रहता है। गुरूवार भोर में उनकी दुक...