गोरखपुर, अप्रैल 21 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के अंबेडकर तिराहे पर काफी शॉप में घुसकर कुछ लोगों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुकानदार ने आठ नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित शशि सोनकर निवासी बड़‌हलगंज, अंबेडकर तिराहे पर काफी शॉप चलाते है। शशि सोनकर ने बताया कि रात लगभग 9.30 बजे वह और उसका साथी अमन सोनकर दुकान पर मौजूद थे, तभी अचानक लगभग 15 से 20 लोग लोग लाठी-डंडा और लोहे के रॉड, फाइटर, हाथ के कड़े के साथ मेरी दुकान पर चढ़ आए। उन्होंने बिना किसी कारण के हमला कर बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। हमले में हम लोगों को गंभीर चोटे आई जिससे हम लोग मौके पर ही बेहोश हो गए और दुकान पर सामानों की तोड़ फोड़ भी किए। शोर सुनकर आस पास के लोग आए तो आरोप...