मेरठ, अप्रैल 1 -- शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित गोयल मार्बल पर देर रात चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार पवन गोयल के अनुसार, मंगलवार दिन रात 2 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के पास पहुंचा और ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश करने लगा।बताया गया कि आरोपी चश्मा पहने हुए था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही थीं। घटना के दौरान वह दुकान में प्रवेश करने में सफल नहीं हो सका, लेकिन ताला तोड़ने का प्रयास किया गया।पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना पुलिस को देकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.