मेरठ, मार्च 28 -- घंटाघर के पास चार युवकों ने दुकान में घुसकर कपड़ा व्यापारी पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। लिसाड़ी रोड स्थित तारापुरी निवासी जाकिर अली ने बताया कि उसके भाई दिलशाद की घंटाघर के पास कपड़े की दुकान है। गुरुवार शाम दिलशाद दुकान पर अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान नदीम, कैफ, अजीम व एक अज्ञात धारदार हथियार लेकर दुकान में घुस गए और हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर आसपास के दुकानदार पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर उक्त तीनों के नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, थाना प्रभारी कमलेश कुमार का कहना है कि आरोपियों की धरकपड़ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.