पीलीभीत, मार्च 7 -- बीसलपुर। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रिहान बाबू पुत्र मुमताज की बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग पर नूरी ट्रेडर्स नाम से दुकान है। वह दुकान में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर अपने घर आ गया था। दुकान खोलने गया तो गेट का ताला टूटा हुआ था और ट्रैक्टर ट्राली गायब थी। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...