दुकान में कुंबल कर चोरी, गैस सिलेंडर और नकदी ले गए चोर
मेरठ, मई 16 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटका स्थित मेरठ-करनाल हाईवे पर एक कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की दीवार में कुंबल कर अंदर घुसे और नकदी समेत गैस सिलेंडर व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। गांव गोटका निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि वह हाईवे किनारे कन्फेक्शनरी की दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार तोड़कर अंदर घुस गए, और दुकान में रखी करीब तीन हजार रुपये की नकदी, दो भरे हुए गैस सिलेंडर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। शनिवार सुबह जब महेंद्र सिंह दुकान पर पहुंचे तो दीवार में कुंबल देखकर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने सरूरपुर थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.