दुकान में करंट लगने से युवक की मौत
मुजफ्फरपुर, जून 23 -- देवरियाकोठी। थाना क्षेत्र के विशुनपुर सरैया चौक पर मंगलवार को दुकान में करंट लगने से युवक की मौत हो गई। मृतक महेंद्र पंडित का पुत्र नितेश कुमार (20) था। मुखिया जगदेव दास ने बताया कि युवक स्टेशनरी की दुकान चलाता था। वह दुकान में पंखा ठीक कर रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दुकान में करंट लगने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.