गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। सेक्टर-89 स्थित पेट्रोल पंप के समीप फर्नीचर की दुकान में सोमवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में लाखों रुपये का फर्नीचर जल गया। सुबह करीब सवा 11 बजे दमकल विभाग को फर्नीचर की दुकान में आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी जबर्दस्त थी कि उससे उठ रहा धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से नजर आ रहा था। आईएमटी मानेसर दमकल केंद्र से दो, भीम नगर से एक, सेक्टर-29 से एक, उद्योग विहार से एक और सेक्टर-37 से दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सातों गाड़ियों की मदद से दमकल विभाग के कर्मियों ने आग को बुझाने का काम शुरू किया।फर्नीचर की यह दुकान टीन-शेड डालकर बनाई हुई थी। लकड़ी का सामान होने के चलते आग तेजी से भड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.