बलिया, मार्च 16 -- गड़वार (बलिया)। थाना क्षेत्र के चिलकहर चट्टी पर सोमवार की भोर में किराना की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। इस घटना में मां-बेटे की दम घुंटने से मौत हो गयी, जबकि खुद को बचाने के प्रयास में कारोबारी घायल हो गया। दमकल के कई गाड़ियों के जरिये आग पर काबू पाया जा सका। चिलकर निवासी 32 वर्षीय नीरज चौरसिया की चट्टी से सटे मटिहीं मार्ग पर किराना की थोक और फुटकर दुकान है। बेसमेंट में गोदाम तथा प्रथम तल के अगले हिस्से में दुकान तथा पिछले हिस्से में नीरज परिवार के साथ रहता था। रोज की तरह रविवार की देर शाम दुकान बंद कर नीरज अंदर जाने के बाद भोजन कर सो गया। इसी बीच भोर के दो से तीन बजे के बीच किसी प्रकार दुकान में आग लग गयी। धुंआ अंदर पहुंचा तो नीरज की नींद खुल गयी। वह पत्नी रितिका और चार साल के बेटे धीरज को जगाने लगा। हालां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.