रिषिकेष, अप्रैल 7 -- राव राशिद। रेलवे रोड पर मंगलवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई, जिससे दुकान में रखी हजारों रुपये की पूजा सामग्री जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं रेलवे रोड पर तड़के चार बजे आसपास के लोगों की नजर दुकान से निकलते धुएं पर गई। सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया लेकिन इस बीच दुकान में रखी पूजा सामग्री जलकर राख हो गई। पीड़ित दुकान राहुल सैनी ने बताया कि दुकान में अगरबत्ती, कपूर और अन्य पूजा सामग्री रखी हुई थी। अग्निशमन अधिकारी सुनील दत्त तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्या यह मामला शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से दुकान में आग लगना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आग लगने के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.