झांसी, अप्रैल 12 -- झांसी। कोतवाली मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के गांव ढकरवारा में रविवार को एक परचून की दुकान में भीषण आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास का इलाका दहल उठा। वहीं किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन, तब तक लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। ग्राम पंचायत ढकरवारा निवासी रामेश्वर साहू की गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास परचून की दुकान है। रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दुकान में अचानक आग लग गई। धुआं और लपटों से आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक आग उग्र हो गई। उसमें रखा दुकान कासामान, फ्रिज, कूलर, इनवर्टर सहित समस्त परचूनी एवं घरेलू सामान धू-धूकर जलने लगा। ग्रामीणों न पानी की बौछार की। लेकिन, आग और उग्र हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू ...