मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- सिखेड़ा/जानसठ। गांव निराना में किराना की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गांव निराना निवासी अहसान गांव में किराना की दुकान करता है। गुरुवार रात को अचानक बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। शुक्रवार सुबह दुकानदार अहसान दुकान पर पहुंचा तो आग लगने का पता चला। दुकानदार अहसान ने बताया की आग में करीब हजारो रुपयों का सामान जलकर राख हो गया है। यह भी पढ़ें- दुकान में लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.