दुकान में आग लगाने वाले दबंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बरेली, जून 19 -- नवाबगंज। 10 दिन पूर्व एक दबंग ने एक ग्रामीण की लकड़ी के छलने बनाने की दुकान में पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। जिससे उसकी दुकान में रखा सामान जल गया। घटना की रिपोर्ट दुकानदार की ओर से दबंग के खिलाफ थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है। कस्बे के लालाराम कस्बे में ही अपनी लकड़ी के छलने बनाने की दुकान चलाते हैं। नौ जून को वह अपनी दुकान में सो रहे थे। आरोप है। कि इसी बीच कस्बे के ही नितिन उर्फ तनु ने उनकी दुकान में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। घटना की रिपोर्ट शुक्रवार को थाना नवाबगंज में दर्ज करायी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.