गिरडीह, अप्रैल 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर मुख्यालय के हरिहर धाम रोड पर मंगलवार को एक दुकान में आग लग गई। इससे दुकान में रखें हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। बिजली के शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की संभावना है। बताया जाता है कि जिस दुकान में आग लगी वह गद्दा - तोशक की दुकान है। गद्दा में भरने के लिए रूई निकालकर रखा गया था और रूई में आग लग गई। इससे हजारों रुपए का रूई जलकर राख हो गयी। समय रहते आग पर काबू पाने से विशेष नुकसान नहीं पहुंचा है। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से होटल में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.