दुकान में आग लगने से लाखों का सामान, नकदी जलकर राख
जौनपुर, जून 9 -- महराजगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चरियाही मोड़ पर एक दुकान में आग लगने से फ्रीजर,फर्नीचर, खाद्य सामग्री,नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया । क्षेत्र के चरियाही निवासी सुबाष चंद्र यादव चरियाही मोड़ पर जलपान व मिष्ठान की दुकान चलाते है । सोमवार रात 11 बजे दुकान बंद कर दुकान के बाहर सो गये थे। रात लगभग 2 बजे अचानक आंख खुली तो दुकान के चारों तरफ धुआं फैला था। शोर मचाया तो मौके पर अगल बगल के लोग आ गये । शटर खोला तो आग की लपट इतनी तेज थी कि बाहर आ गई।जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते, दुकान में रखा फ्रीजर, पंखा, खाद्य सामग्री, नकदी सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार ने आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.