गाजीपुर, अप्रैल 6 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मौधा बाजार में स्थित 99 मार्ट में रविवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद बाजार में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। दुकानदार ने तीन लाख रुपये का नुकसान बताया। जानकारी के अनुसार मौधा निवासी एहसान अंसारी की बाजार में 99 मार्ट नाम से कपड़ा, कॉस्मेटिक व जनरल स्टोर की दुकान है। रविवार की देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकानदार को जानकारी दी, जिसके बाद एहसान अंसारी तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक दुकान के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय लोगों और आसपास के व्यापारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्...