दुकान में आग लगने से क्षति
दरभंगा, मई 18 -- विजय कुमार ठाकुर,जाले। देउड़ा-बंधौली पंचायत के धमाद चौक स्थित प्रेमन सहनी की पान की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना दुकान में रखी सारी सामग्री जलकर राख हो गई। दुकानदार ने बताया कि दुकान में रखे हजारों के सामान खाक हो गए। दुकान से आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोग अपने-अपने घरों से बर्तनों में पानी लेकर दौड़ पड़े और आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान जल चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.