शामली, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के गांव नाला में गांव के ही चार लोगों ने महिला के साथ अभद्रता की और लाठी-ईंटों से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नाला निवासी रीना नामक महिला मंगलवार दोपहर अपनी दुकान पर अकेली बैठी हुई थी। इसी दौरान गांव के ही धर्मेन्द्र पुत्र बीरबल, अमित पुत्र धर्मेन्द्र, विक्की पुत्र धीर सिंह और कविता पत्नी धर्मेन्द्र वहां पहुंच गए। पीड़िता का आरोप है कि चारों आरोपी पहले से योजना बनाकर आए थे। उन्होंने उसे गालियां देना शुरू कर दिया और फिर अचानक लाठी व ईंटों से हमला बोल दिया। महिला ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और शोर मचाया तो आसपास के लोग और उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने परिवार के लोगों को आता देख फरार होने से पहले महिला को...