नोएडा, जनवरी 3 -- दादरी, संवाददाता। दादरी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक युवकों ने दुकान में घुसकर व्यापारी के साथ मारपीट कर दी। दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक्स के समान को तोड़ दिया । व्यापारी ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी हिमांशु गोयल नगर के रेलवे रोड मयंक इलेक्ट्रॉनिक के नाम से रेलवे रोड पर दुकान करता है। हिमांशु गोयल ने दादरी कोतवाली पुलिस पुलिस को शिकायत दी थी कि करीब तीन माह पूर्व नई आबादी मोहल्ले के रहने वाले दिलशाद ने उसकी दुकान से डिश टीवी खरीदी थी गति 1 जनवरी को दिलशाद दुकान पर आया और डिश टीवी को खराब बता कर वापस करने की मांग करने लगा । जब उसे इसकी गारंटी न...