बख्तियारपुर, अगस्त 22 -- बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर में शनिवार शाम भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। बख्तियारपुर पुरानी बाइपास स्थित एक बाइक पार्ट्स की दुकान और मकान में आग लगी। हादसे में सास-बहू और 6 महीने की एक मासूम बच्ची जिंदा जल गई। मृतकों की पहचान रीमा देवी (45), उनकी सास गीता देवी (70) और छह माह की सुंदरी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं, नवादा के हिसुआ निवासी मृत बच्ची की मां मोनी कुमारी और पिता शिवम कुमार जान बचाने के लिए छत से कूद गए। इससे मोनी कुमारी का पैर टूट गया। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि यह दुकान पुरानी बाइपास निवासी पंकज कुमार की है। दुकान के पीछे उनका घर है और उसमें पूरा परिवार रहता है। हादसे में जान गंवाने वाली रीमा देवी उसकी पत्नी और गीता देवी मां थी। मृत बच्ची उसकी रिश्ते...