रुडकी, दिसम्बर 26 -- सुल्तानपुर और लक्सर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग कि टीम ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान संचालक को क्रय और विक्रय पर रोक लगाने के तत्काल प्रभाव से निर्देश दिए गए। इसके अलावा दुकान बंद कर फरार हुए छह दुकानों पर विभाग ने अपना ताला लगाकर तलब किया है। सुल्तानपुर औरलक्सर क्षेत्र से ड्रग्स नियंत्रण विभाग को लगातार प्रतिबंधित दवाओं कि बिक्री की शिकायत मिल रही थी। इसके चलते ड्रग इंस्पेक्टर मेघा आनंद ने शुक्रवार को मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इसके चलते मेडिकल स्टोर संचालको में अफरा तफरी मच गई और कुछ मेडिकल संचालक अपना मेडिकल बंद कर चले गए। बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर संचालक निरीक्षण के समय अपने स्टोर बंद कर मौके से चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.