मथुरा, नवम्बर 18 -- थाना अंतर्गत भगवती रोड के समीप रविवार रात दुकान बंद करके जा रहे दुकानदार से नकाबपोश बाइक सवार दो युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पीड़ित के भाई का आरोप है कि 24 घंटे के बाद भी पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ सकी है। रविवार देरशाम शालीमार रोड स्थित नरसी विलेज कॉलोनी निवासी अंकुश अग्रवाल अपनी घंटाघर के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान को बंद कर घर जा रहा था। बताते हैं कि तभी रास्ते में भगवती रोड के समीप पीछे से आये बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने उसे रोक कर बुरी तरह से मारपीट की। विरोध कर शोर मचाने पर लोगों को आता देख दोनों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। घायल को उपचार के लिये भिजवाया। व्यापारी के साथ हुई मारपीट की जानकारी होने पर आरएसएस और विहिप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.