श्रावस्ती, मार्च 18 -- भिनगा (श्रावस्ती), संवाददाता। दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफा व्यवसायी से बदमाशों ने मारपीट कर 25 हजार रुपए नकदी और लगभग सवा दो लाख रुपए के चांदी-सोने के आभूषण लूट लिए। लुटेरों ने व्यवसायी के सिर पर रॉड से वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घायलावस्था में पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहाँ उनके सिर में नौ टांके आए। पुलिस के अनुसार भिनगा के टुड़वा निवासी अंकित सोनी पुत्र कैलाश सोनी का बनघुसरा मोड़ पर सर्राफा का शोरूम है। मंगलवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर जब वह घर की ओर जा रहे थे, तभी सिसवा गांव के पास बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने अंकित के साथ जमकर मारपीट की और उनके पास रखी 25 हजार रुपए नकदी तथा सवा दो लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर मौके से फरार हो गए।घटना की जानकारी राहगी...