बुलंदशहर, जनवरी 9 -- ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के गौर सिटी निवासी सोनू वर्मा ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि गुरुवार दोपहर वह अपने साथी मिर्जापुर निवासी विकास भाटी के साथ कार से आभूषण लेने खुर्जा जा रहा था। जैसे ही कार बुलंदशहर रोड़ पर बंचावली गांव के पास पहुंची तभी पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करते हुए अपनी कार उसकी कार के आगे लगा दी। कार सवार लोगों ने उतरकर उसकी कार में तोड़-फोड़ शुरू कर लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। जैसे ही उसने कार पीछे की ओर की कार सड़क किनारे खाई में चली गई। एक आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर धमकी दी कि यदि तूने वैर ककोड़ की दुकान बंद नहीं की तो जान से मार दूंगा। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर...