नोएडा, फरवरी 17 -- मोबाइल में टेंपर ग्लास लगवाने गए थे दोनों एक पक्ष की शिकायत पर चार युवकों पर केस दर्ज नोएडा, संवाददाता। सिटी सेंटर स्थित मोबाइल की दुकान पर हुए विवाद के बाद चार युवकों ने दो दोस्तों को मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों मोबाइल की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए थे। पीड़ित के भाई ने सेक्टर-24 थाने में चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-53 गिझौड़ गांव निवासी राहुल ने पुलिस को बताया कि भाई अभिषेक अपने दोस्त आकाश के साथ रविवार को सिटी सेंटर के पास एक मोबाइल की दुकान पर गया था। वहां पर मोबाइल में टेंपर ग्लास लगवा रहे थे। इस दौरान वहां पर आदेश, राजू, अनिल व योगेश भी खड़े थे। आरोप है कि चारों ने मिलकर दोनों दोस्तों पर लाठी, डंडा, रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक आरोपी के पास कट्टा भी था। चारों आरोपियों ने मिलकर द...