दुकान पर हुआ झगडा, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद, मई 28 -- थाना अरांव क्षेत्र में परचून की दुकान पर सामान लेने गए एक युवक के साथ दुकानदार ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। युवक को बचाने आए घरवालों पर भी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। मामला थाना अरांव क्षेत्र के नगला भूड़ का है, यहां के निवासी नितिन कुमार ने बताया कि उसका भाई विकास बुधवार की रात्रि लगभग साढे आठ बजे गांव में करन की परचून की दुकान पर सामान लेने गया था। इसी दौरान मेरे भाई को देखकर करन गाली गलौज करने लगा और उसके साथ मारपीट कर दी। शोरगुल सुनकर पिट रहे विकास को बचाने के लिए उसका भाई नितिन, चचेरा भाई विपिन व शिवम वहां आए तो दुकानदार ने अपने भाइयों को बुला लिया और इन चारों के साथ मारपीट कर दी। जिससे इन लोगों को काफी चोटें आईं। घटना की नितिन ने थाने में तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने करन व उसके भाई श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.