मऊ, अगस्त 5 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल में मंगलवार की शाम करीब सात बजे दुकान पर सामान ले रहे युवक को तीन की संख्या में आये बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा समझकर वहां से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए थे। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी डा.जितेन्द्र कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया। कोतवाली पुलिस ने घायल युवक के चाचा की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात बदमाश पर विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत बोझी क्षेत्र के पीवाताल निवासी आदित्य सिंह पुत्र भास्कर सिंह मंगलवार की शाम करीब सात बजे गांव के बाहर सड़क के किनारे लगे बाजार से सामान खरीदने के लिए गया हुआ था। यह भी पढ़ें- Bahraich News: युवक पर किया जानलेवा हमला, घाय...